फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक रेस्टोरेंट पर मिली वित्तीय हेराफेरी, जूनियर अकाउंटेंट सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर स्थित सिटको के रेस्टोरेंट में वित्तीय हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। शिकायत के बाद अफसरों के औचक निरीक्षण में भुगतान की पर्चियों के मिलान और काउंटर में मौजूद कैश में भारी अंतर मिलने पर यहां तैनात जूनियर अकाउंटेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। लेक पर तैनात कई और कर्मचारी भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

सिटको सुखना लेक पर अपना रेस्टोरेंट चला रहा है। यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सिटको की ओर से विभिन्न प्रकार की डिसेज उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके लिए लेक रेस्टोरेंट पर सिटको ने बाकायदा अपना स्टाफ तैनात कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, सिटको के अफसरों को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी रेस्टोरेंट के कैश काउंटर पर तैनात जूनियर अकाउंटेंट पेमेंट की पर्चियां काटने के नाम पर सिटको को चपत लगा रहा है। शिकायत की हकीकत जानने के लिए सिटको के अफसरों ने एक सप्ताह पूर्व लेक रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने अकाउंटेंट द्वारा काटी गईं पर्चियों और उससे मिलने वाले पैसों का मिलान किया। मिलान के बाद अफसरों ने पाया कि काउंटर पर जितनी खाने या फिर अन्य सामान की पर्चियां कटी थीं, उससे कैश 1100 रुपये से अधिक मिला। शक होने पर पूरे मामले की जांच हुई तो पाया गया कि यहां तैनात जूनियर अकाउंटेंट सिटको चूना लगा रहा था। घपला उजागर होने पर शुक्रवार को लेक रेस्टोरेंट पर तैनात जूनियर अकाउंटेंट को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसका नाम अमरजीत बताया जा रहा है। इस संदर्भ में सिटको के एक अफसर का कहना है कि लेक के जूनियर अकाउंटेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।
ऐसे कस्टमर करते हैं पेमेंट
लेक पर स्थित सिटको के रेस्टोरेंट पर खाने व पीने सहित अन्य सामानों का बिल चुकता करने के लिए पहले पर्ची लेनी पड़ती है। इसके बाद उसी के आधार पर कस्टमर अपना पेमेंट करता है। इसके लिए सिटको की ओर से अकाउंटेंट बैठाए गए हैं। ये अकाउंटेंट ही बिल के आधार पर ग्राहकों से पैसा वसूलते हैं।
विज्ञापन

इस तरह से अकाउंटेंट करते हैं खेल
सूत्रों बताते हैं कि अकाउंटेंट कई ग्राहकों से पेमेंट तो ले लेते हैं, लेकिन बिल की पर्ची उन्हें नहीं देते। जल्दबाजी में कभी-कभी अकाउंटेंट यह पैसा भी अपने मेन कैश में रख लेते हैं। इसके चलते मिलान के दौरान कैश और पर्ची में अंतर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें