फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का अंतिम बजट आज, हर वर्ग को लुभाने की तैयारी

Mon, 25 Feb 2019 06:14 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में कैप्टन अभिमन्यु
विज्ञापन

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार अपने अंतिम बजट में हर वर्ग को लुभाने की तैयारी में है। सोमवार दोपहर 12 बजे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भाजपा सरकार का पांचवां बजट पेश करेंगे। बजट दस्तावेज को वित्त विभाग ने कैप्टन की मौजूदगी में अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को कैप्टन ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव टीवीएसएन प्रसाद और अन्य अधिकारियों के साथ बजट को लेकर लंबी चर्चा भी की। सीएम मनोहर लाल से भी बातचीत हुई।

विज्ञापन


कैप्टन इस बार भी लगातार पांचवां कर मुक्त बजट पेश करने वाले हैं। जनता पर चुनावी साल में सरकार किसी नए कर का बोझ नहीं डालेगी। सबका साथ-सबका विकास बजट का मूलमंत्र होगा। जनहित और अंत्योदय की भावना पर आधारित बजट में सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए कोई न कोई सौगात देने की तैयारी में है। किसानों के लिए जहां पेंशन का प्रावधान किया गया है, वहीं कर्मचारियों के लिए एचआरए का तोहफा बजट में मिल सकता है। इसके अलावा कर्मचारी हित में और भी बड़ी बजट घोषणाएं होने की उम्मीद है। किसानों को अपने पाले में लाने के लिए पेंशन के अलावा वित्त मंत्री और भी घोषणाएं करने की तैयारी में हैं। 

केंद्रीय बजट की झलक कैप्टन अभिमन्यु के बजट भाषण में साफ दिखेगी। इसके अलावा भाजपा सरकार का अंतिम बजट विजन डॉक्यूमेंट-2030 पर फोकस करेगा। ग्रामीण विकास के साथ, किसान और कर्मचारी प्रदेश सरकार के चुनावी बजट के केंद्र बिंदु रहने वाले हैं। उद्योगों और व्यापारियों के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं देखने को मिलेंगी। कुछ टैक्स में भी सरकार कटौती कर सकती है। सोमवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रश्नकाल एक घंटा चलेगा, उसके बाद तुरंत बाद वित्त मंत्री बजट भाषण शुरू करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि बजट हर वर्ग के लिए खास होगा। चादर देखकर ही सरकार पांव पसारने जा रही है। अंत्योदय और जनहित बजट की मूल भावना है। इस बार का हरियाणा का बजट एक लाख 50 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। चूंकि, बीते वर्ष कैप्टन ने एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था और अनुपूरक अनुमान के बाद यह बजट एक लाख 32 हजार करोड़ रुपये का हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें