सेक्टर-17 के प्लाजा में बुधवार को माहौल बदला हुआ था। कोई रेहड़ी लगाए था तो कोई सैर के लिए आया था। यहां सब सेट किया गया था पंजाबी फिल्म हैप्पी गो लकी की शूटिंग के लिए।
इस फिल्म का निर्माण बवेजा मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हो रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं पम्मी बवेजा। फिल्म के निर्देशक अमरप्रीत जीएस छाबड़ा हैं। फिल्म में अमरिंदर गिल और हरीश वर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
बुधवार को अमरिंदर गिल पर आधारित कई शाट फिल्माए गए। इस फिल्म में इश रिक्की, सुमित संधू, श्रुति सोढ़ी, दक्षिता कुमारिया हैं। इसके अलावा फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर दर्शन औलख भी मौजूद रहे।