सिटी में शूटिंग करना है तो इसकी फीस के लिए ज्यादा दौड़भाग करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आज्ञा लेनी जरूरी है, लेकिन इसके लिए हर जगह फीस नहीं देनी पड़ेगी।
आईटी पार्क, रोड साइड या सिटी की मार्केट में शूटिंग करने के लिए नगर निगम की परमिशन तो आवश्यक है, लेकिन इसके लिए फीस नहीं है। यदि शूटिंग ट्रेन में करनी चाहते हैं तो फिर इसके लिए 1.20 लाख रुपये की फीस अदा करनी होगी।
चंडीगढ़ बॉलीवुड सेल ने 26 शूटिंग के स्थानों की फीस की सूची जारी की है। इनमें सुखना लेक रेगुलर एंड, बोगनविलिया गार्डन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जैसे मुख्य केंद्र हैं।
शूटिंग के लिए आवेदन करना है तो बॉलीवुड फेसिलिटेशन सेल की वेबसाइट पर जाकर उसको क्लिक करें और फार्म भरकर जमा करें।
असिस्टेंट नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने कहा कि सिटी में शूटिंग करने वालों की लंबी कतार रहती है। ऐसे में लोकेशन की रेट लिस्ट सबसे ज्यादा काम आती है।
ये हैं शूटिंग लोकेशंस और रेट्स
सुखना लेक रेगुलर एंड-2000 रुपये प्रतिदिन-एक्जिक्यूटिव इंजीनियर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23बोगनविलिया गार्डन-7500 रुपये प्रतिदिन-एक्जिक्यूटिव इंजीनियर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23 लेजर वैली सेक्टर-10-7500 रुपये प्रतिदिन-एक्जिक्यूटिव इंजीनियर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23 पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस-25000 प्रति दिन (छुट्टियों में शूटिंग)एयरपोर्ट-14000 रुपये प्रति आधा घंटा-एरोड्रम आफिसररेलवे स्टेशन-दस हजार रुपये प्रति घंटा, एक लाख बीस हजार रुपये ट्रेन-स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रेलवे स्टेशनहाकी स्टेडियम सेक्टर-42-पांच हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़हाकी स्टेडियम सेक्टर-18 चंडीगढ़-एक हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़ फुटबाल स्टेडियम सेक्टर-17-एक हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16-एक हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़बाक्सिंग रिंक, जूडो हाल सेक्टर-42-दो हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़आईटी पार्क-फ्री आफ कास्टरोड साइड-फ्री आफ कास्टसिटी मार्केट-फ्री आफ कास्टसिटी राउंड एबाउट-फ्री आफ कास्टहोटल, शाप, बंगला, रिजार्ट, फार्महाउस-प्रापर्टी के मालिकों के निर्णय पर निर्भर। जेल और पुलिस स्टेशन-फ्री आफ कास्ट लेकिन विभागीय अनुमति पर निर्भर।धनास लेक-अभी निर्णय होना है। गांव-फ्री आफ कास्टकलाग्राम-फ्री आफ कास्ट -एमडी सिटकोवार मेमोरियल-फ्री आफ कास्ट-एमडी सिटको इंट्री प्वाइंट्स आफ चंडीगढ़-फ्री आफ कास्ट (इनमें से चार शूटिंग स्थल की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।)