चंडीगढ़वासी 10 दिन तक अवार्ड विनिंग फिल्में फ्री में देख सकेंगे। शहर में दो जगहों पर ये फिल्में दिखाई जाएंगी। दरअसल, चंडीगढ़ में आठ जून से यूरोपियन यूनियन फिल्म फेस्टिवल 2016 का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ फिल्म सोसाइटी के सेक्रेटरी तपेश शर्मा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल 18 जून तक चलेगा।
इसे यूरोपियन यूनियन के21 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेक्टर 36 में आयोजित किया जा रहा हैं। इसे एलेंस फ्रासेंस, द ब्रिटिश काउंसिल और चंडीगढ़ फिल्म सोसाइटी मिल कर आयोजित कर रहे हैं। फेस्टिवल में 24 विदेशी फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें से कई अवार्ड विनर हैं।
एलांते माल और एलायन फ्रांसिस में दिखाई जाएंगी फिल्में
यह फिल्में दो जगह पर दिखाई जाएंगी। इनमें एलेंस फ्रासेंस सेक्टर 36 और एलांते माल स्थित द ब्रिटिश काउंसिल शामिल हैं। फेस्टिवल का शुभारंभ 8 जून को सेक्टर 36 में फ्रेंच फिल्म इल्यूजनिस्ट से होगा। इस फिल्म को कई इंटरनेशल आवार्ड मिल चुके हैं। फेस्टिवल का उद्घाटन एलाएन फ्रांसिस सेक्टर 36 केडॉयरेक्टर डोमनिक वांग और चंडीगढ़ फिल्म सोसाइटी के सेक्रेटरी तपेश शर्मा करेंगे।
यूरोपीय संस्कृति की मिलेगी झलक
चंडीगढ़ फिल्म सोसाइटी के सेक्रेटरी तपेश शर्मा ने कहा इन फिल्मों में हमे यूरोप की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी साथ ही उनके कल्चर के बारे में भी पता चलेगा। दर्शक इन फिल्मों को निशुल्क देख सकेंगे।