चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी आज रात 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की आखिरी तिथि को अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और आगे की दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे तक 20486 विद्यार्थी पंजीकरण कर चुके थे जिनमें से 484 फॉर्म पूरे नहीं भरे गए हैं।
फॉर्म पूरा भरने के लिए विद्यार्थियों के पास यह आखिरी मौका है। इसके बाद दाखिला पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा जिसके बाद विद्यार्थी फॉर्म में बदलाव नहीं कर पाएंगे। दाखिले के लिए केवल उन्हीं विद्यार्थियों को लिया जाएगा जिन्होंने पंजीकरण और दाखिला फीस भर कर फॉर्म के सभी चरणों को पूरा किया है। सरकारी स्कूल से किए पंजीकरणों में से 77 फॉर्म अभी भी पूरे नहीं भरे गए हैं। वहीं निजी स्कूलों के 407 विद्यार्थियों के फार्म अधूरे हैं।
टेबल दाखिले संबंधित आंकड़े
अब तक कुल पंजीकरण - 20486
अधूरे फॉर्मों की संख्या - 484
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से आए आवेदन - 10125
चंडीगढ़ के निजी स्कूल से आए आवेदन - 2314