कुराली। सिंघपुरा मार्ग स्थित नानकसर कॉलोनी में रात के समय ड्यूटी कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार, उसकी पत्नी सीमा और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जसवीर सिंह निवासी कुराली ने पुलिस को बताया कि वह अंबाला में निजी फाइनेंस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गांव सिंघपुरा की नानकसर कॉलोनी में कुछ व्यक्तियों ने घर लोन लेकर खरीदा परंतु उसकी किस्त समय पर न देने कारण फाइनेंस कंपनी ने उनका घर सील कर दिया। इसके बाद कंपनी ने उसकी और एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड सतवीर सिंह की ड्यूटी उसके घर में लगा दी। 22 अगस्त को सतवीर सिंह की छुट्टी था। वह रात में अकेले ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग वहां पर आए और घर पर कब्जा करने की नीयत से ताले तोड़ने लगे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसकी सूचना कंपनी के मालिकों और पुलिस को दी गई।