फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खुद को पंजाब पुलिस में कार्यरत बताकर की शादी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव चोलटा खुर्द में एक व्यक्ति ने खुद को पंजाब पुलिस में कार्यरत बताकर महिला के साथ शादी की। शादी के बाद घर आई महिला को जब हकीकत का पता लगा तो उसने आरोपी पति से पूछा तो उसने महिला के साथ मारपीट की। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ मिंटू वासी गांव चोलटा खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बलजिंदर कौर वासी दशमेश नगर खरड़ ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2017 में उसकी शादी आरोपी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। उसने उसे शादी से पहले बताया था कि वह पंजाब पुलिस में नौकरी करता है। शादी के बाद उसे पता चला कि आरोपी कोई भी काम नहीं करता है और उसने पहले भी किसी और से शादी की हुई थी। जब उसने आरोपी से इस बारे में पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी किसी तरह का काम नहीं करता था और वह पीड़िता पर मायके से पैसे लाने का दबाव डालता था और न लाने की सूरत में मारपीट करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के खाते से बिन बताए पैसे भी निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें