फेज-4 में शनिवार को एक कुत्ते के मालिकाना हक लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने वूमन सेल में फोन कर पुलिस को बुला लिया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन जब मामला नहीं सुलझा, तो दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। वहां पर भी मामले का हल नहीं निकला। इसके बाद दोनों पक्षों को फिर से थाने बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक फेज-4 के एक कोठी मालकिन का कुत्ता कुछ दिन पहले गुम हो गया था। परिवार वालों ने काफी तलाश की। लेकिन कुत्ते का कोई सुराग नहीं लगा।
शनिवार को कोठी मालकिन का बेटा फेज-4 के एचएम क्वाटरों के पास से जा रहा था। उसी दौरान उसकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी। उसे लगा कि यह कुत्ता उनका है। वह वहीं रुक गया और घर के मालिक से कुत्ते के बारे में पूछने लगा।। लेकिन घर के मालिक का कहना था कि यह कुत्ता उनका है।
इसी बात को लेकर दोनों में बहसबाजी हो गई। इसी बीच घर के मालिक ने वूमन हेल्पलाइन पर फोन कर दिया। लड़के ने अपनी माता को बुला लिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन कोई भी एक दूसरे के पक्ष को सुनने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दोनों पक्षों को फेज-1 थाने ले जा गया। जहां पर कोठी मालकिन ने अपना पक्ष रखा।
वहीं, एचएम क्वार्टरों वाले व्यक्ति का कहना था कि उसने कुत्ता जीकरपुर से खरीदा है। पुलिस ने अब दोबारा दोनों पक्षों को सोमवार को थाने बुलाया है। साथ ही सारे मामले की जांच करने का फैसला लिया है।