फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जद्दी जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पिता की मौत के बाद दो भाइयों में बांटी गई जमीन को लेकर विवाद हो गया। हालांकि एक पक्ष ने जमीन पर अदालत से स्टे ले लिया था लेकिन दूसरे पक्ष ने कब्जा करने की नीयत से जमीन पर जाकर झगड़ा किया और एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता भूपिंदर सिंह निवासी लोहगढ़ ने बताया कि वह छह बहन-भाई हैं और उनकी जमीन लोहगढ़ के साथ गंगानगर में भी है। उनके पिता ने लोहगढ़ वाली जमीन उसके व उसके भाई कुलदीप सिंह, शिकायतकर्ता के बेटे गौरव और भतीजे बिक्रमजीत सिंह में बराबर बांट दी थी। इसके बाद भाई कुलदीप सिंह ने जमीन की निशानदेही करवाने के लिए तहसीलदार के दफ्तर में दर्खास्त दी थी। जमीन का विवाद अदालत में भी चल रहा था, जिस पर उन्होंने स्टे ले लिया था। जैसे ही स्टे वाली बात का उसके भाई कुलदीप सिंह को पता चला तो उसने अपने बेटे बिक्रमजीत सिंह व बलविंदर सिंह व तीन अज्ञात लोगों को साथ लेकर स्टे वाली जमीन पर अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और कब्जा करने लगे। इस पर वह मौके पर पहुंचे और उन्हें बताया कि इस जमीन पर स्टे लगी हुई है। यह बात सुनकर उन्होंने मेरे साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने पुलिस को फोन किया तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उनके दामाद ने मौके पर आकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे गंभीर चोटें आने के कारण जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें