फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा सैन्य छावनी में एक और जवान की मौत, सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, चार हत्याओं से संबंध नहीं

Thu, 13 Apr 2023 09:58 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एक जवान को अचानक गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले यह चर्चा चली कि जवान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा सैन्य छावनी में बुधवार सुबह चार जवानों की हत्या के मामले के बीच दोपहर को एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एक जवान को अचानक गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले यह चर्चा चली कि जवान ने आत्महत्या की है, लेकिन बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई है। इसका बुधवार सुबह हुई चार हत्याओं से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। इसके बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें