फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! यहां आपकी कार के शीशे सेफ नहीं हैं।

Fri, 13 Feb 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! आपकी कार के शीशे सेफ नहीं हैं। हैरान मत हों, मगर ये सच है। चंडीगढ़ में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जोकि कार के शीशों को अपना निशाना बना रहा है।
विज्ञापन


 पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे रामदरबार फेज-1 और 2 में जमकर उत्पात मचाया। नशेड़ियों के करीब 20 युवकों के गैंग ने आधे घंटे में 15 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

सूचना पाकर पुलिस तो पहुंची, लेकिन इतनी ज्यादा वारदात होने के बावजूद डेढ़ घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि, दो-तीन घंटे बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को टूटी कार के साथ पहुंचकर सेक्टर-9 में पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव किया। एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने मामले की जांच और जल्द ही बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग लौट आए।

रामदरबार फेज-2 निवासी बंटी ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक सभी घर में चले जाते है। करीब डेढ़ बजे 20 नशेड़ी युवकों का गैंग चाकू, रॉड, डंडे व अन्य हथियारों के साथ घूम रहा था। उन्होंने 15 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इनमें कई नई गाड़ियाें को भी निशाना बनाया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद लोग भी डंडे लेकर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आरोपी पहुंचते, पूरा गैंग फरार हो चुका था।

सुबह दिल्ली जाना था, रात में टूट गए शीशे
रामदरबार निवासी एक व्यक्ति के घर में दिल्ली से कुछ मेहमान कार से आए थे। मेहमान एल्विन ने बताया कि वह सुबह दिल्ली निकलने वाले थे, लेकिन आधी रात में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए। उनकी आई-10 कार का फ्रंट, बैक, साइड शीशे तोड़ दिए गए।

पुलिस नहीं करती कार्रवाई
वारदात के बाद काफी दहशत का माहौल था। लोगों का कहना था कि रामदरबार अपराधियों का अड्डा बना गया है। यहां नशेड़ी खुलेआम घूमते हैं और जहां-तहां नशा करते हैं। पुलिस भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिससे उनके हौसले बढ़ रहे हैं।

कोट
वारदात के बाद अगर अधिकारी नहीं पहुंचे होंगे तो इसकी जांच की जाएगी। वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करके अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। रामदरबार में आपराधिक गतिविधियों की पूरी जांच की जाएगी। इसके साथ ही पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें