फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ में मेलों की बहार, शॉपिंग फेस्ट शुरू, CII का फेस्ट 26 अक्तूबर से

Tue, 23 Oct 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शॉपिंग फेस्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब फेस्टिवल सीजन के दौरान आप न सिर्फ खूब शॉपिंग कर सकेंगे, बल्कि इस शॉपिंग फेस्ट के दौरान आपको शानदार डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलेंगे। सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में दिवाली मेले की शुरुआत हो चुकी है, जबकि सीआईआई का चंडीगढ़ फेयर 26 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में दिवाली तक चलने वाला मेला खास आकर्षण का केंद्र है। सांस्कृतिक छटा को बिखरेता यह मेला ग्राहकों के लिए शापिंग के कई विकल्प दे रहा है। इस मेले में कश्मीर से लेकर यूपी तक के प्रदर्शनीकार आए हैं। इस मेले में कश्मीर की शाल और ऊनी कपड़ों का शानदार क्लेक्शन है।
विज्ञापन


फैशन पसंद लोगों के लिए यहां पंजाबी और राजस्थानी जूतियां भी हैं। इसके साथ ही यहां डेकोरशन उत्पाद भी हैं। देश भर में प्रसिद्ध सहारनपुर के फर्नीचर की झलक और खरीद यहां मेले में उपलब्ध है। परिधानों में डिजाइनर सूट और कुर्ती के साथ साथ सिल्क साड़ियां,  लखनऊ की चिकनकारी के साथ अन्य कपड़ों की रेंज भी है। किताब प्रेमियों के लिए यहां 200 रुपये किलो की दर से किताबें खरीदने को मिल रही हैं। मेले के आयोजक सुरेश कपिला ने बताया कि शॉपिंग के साथ-साथ विशेष राजस्थानी फूड के स्टाल भी लगाए गए हैं।

चंडीगढ़ फेयर के लिए सजने लगे स्टाल्स
चंडीगढ़ परेड ग्राउंड में सीआईआई फेयर के लिए स्टाल्स सजने लगे हैं। सिटी में सबसे ज्यादा विजिटर्स की भीड़ खींचने वाला यह फेस्ट एक खास फेस्टिवल होगा। इसमें लोगों को घरेलू सजावटी सामान से लेकर कार और घर खरीदने के विकल्प तक मिलेंगे। इस दौरान फैशन और स्टाइल के शौकीनों के लिए यहां डिजाइनर्स और अन्य स्टाल्स भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें