फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने सास-ससुर को घर से निकाला, डीसी ने दिलाया कब्जा, कहा- मां आज से मैं आपका बेटा

Thu, 19 Dec 2019 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती के लिए फरिश्ता बने फिरोजपुर के डीसी।
विज्ञापन

अपने घर से ही बहू के निकालने पर दर-दर भटक रहे बुजुर्ग दंपती को डिप्टी कमिश्नर ने बुधवार को कब्जा दिलाया। इस दौरान भावुक हुई बुजुर्ग महिंदर कौर को डीसी चंद्र गैंद ने गले से लगाया और कहा कि आज से मैं ही आपका बेटा हूं। कोई भी परेशानी आए तो सीधा मुझे बताइए। 

विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती सलविंदर सिंह और महिंदर कौर ने डिप्टी कमिश्नर के पास सीनियर सिटीजन मेंटेनेंस एक्ट के तहत मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है और बहू से घरेलू विवाद चल रहा है। उन्हें अपने ही घर में नहीं रहने नहीं दिया जा रहा और न ही जमीन पर खेती करने दी जा रही। 

विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर की कोर्ट ने बुजुर्ग दंपती के हक में फैसला सुनाते हुए जमीन और घर का कब्जा उन्हें दिलाने का आदेश सुनाया। इसे बहू ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने अस्थायी तौर पर राहत देते हुए बहू को दो कमरे देने का आदेश दिया जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करवा दिया गया। 

डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने बताया कि बुजुर्ग महिला महिंदर कौर दोबारा उनके समक्ष पेश हुई और बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद बहू उन्हें घर पर नहीं रहने दे रही। इस पर वे खुद गांव चांब पहुंचे। यहां हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक दो कमरे बहू के छोड़कर बाकी घर का कब्जा बुजुर्गों को दिलाया। 

डीएसपी, एसएचओ को दिए निर्देश- ध्यान रखना, बुजुर्गों को घर से कोई न निकाले 
डिप्टी कमिश्नर ने बुजुर्गों से कहा कि वह बेफिक्र होकर रहें। अगर कोई उन्हें तंग करता है तो मक्खू थाने के प्रभारी बचन सिंह को सूचित करें। डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर ही डीएसपी राजविंदर सिंह, एसएचओ बचन सिंह को निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उन्हें घर से कोई बाहर न निकाले और वे अपनी जमीन पर खेती कर सके। साथ ही उन्होंने गांव की पंचायत को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनका समझौता कराने के लिए भी कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें