हरियाणा मानव कल्याण समिति एवं नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति की प्रदेशाध्यक्ष एवं ब्रिगेड अंबाला डिविजन आर्गनाइजर गुलशन वैश ने की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट जैसी कला सीखनी चाहिए और किसी भी आपदा में हेल्पलाइन नंबर-1091 पर फोन करना चाहिए।
महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक करने के लिए शहर और गांवों में घर-घर जाकर नुक्कड़ सभाएं करनी होगी। समिति की बैठक में महिला संगठन को मजबूत करने पर भी विचार किया गया।
इस मौके पर सुनीता वर्मा, रितु कौशल, पूनम, मीनू, जैसमीन, सरला आदि मौजूद रहीं।