फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कूड़ा उठाने को लेकर महिला सफाईकर्मी और परिवार भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। समाधि गेट मोहल्ले में सुबह 10 बजे सफाई कर रही महिला कर्मचारी के साथ एक परिवार का कूड़ा उठाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सफाई कर्मचारी महिला ने आरोप लगाया कि पहले परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसका बचाव करने आई तीन अन्य सफाई कर्मचारी महिलाओं से भी अभद्रता की गई। जब सफाई सुपरवाइजर और एक अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरा-भला कहा। आरोपियों ने सफाई सुपरवाइजर को धमकी भी दी।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर मौके पर इलाके के सभी सफाई कर्मचारी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लोगों थाने ले गई। परिवार वालों का कहना है कि सफाई कर्मचारी महिला ने उनकी बहू के साथ बदतमीजी की और धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। जब उनका बेटा आया तो उसके साथ भी सफाई कर्मचारी महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। जब लड़के के पिता पहुंचे तो उसके साथ भी धक्केशाही की। हाथपाई में बहू और ससुर को चोटे आई हैं। पुलिस थाने में सफाई कर्मचारियों और परिवार के लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया लेकिन दोपहर बाद पुलिस थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें