फोटो सहित
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की एनएसएस इकाइयों ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर क्रिएटिव एक्सप्रेशंस के तहत भाषण में वंशिका जम्वाल, अनशिका कोहली, सुप्रिया भाटिया, स्लोगन में अवनी सिंगला, श्रन्या महाजन और वीडियो में बीए प्रथम वर्ष की द्रुही विजेता रहीं। विद्यार्थियों ने सांप्रदायिक सद्भाव की शपथ ली। एनएसएस-इको क्लब परिवेश ने बड़हेड़ी में 5.20 किलो प्लास्टिक एकत्र कर नगर निगम को सौंपा। ब्यूरो