फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 300 पेटी शराब पकड़ी, दस्तावेज जांच के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 में पुलिस ने शनिवार को महिंद्रा पिकअप से 300 पेटी शराब पकड़ी। शराब एल-1 से सेक्टर-15 ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, चालक के पास मौके पर दस्तावेज नहीं थे। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम पहुंची और मालिकों से दस्तावेज मंगवाए, जो सही पाए गए। डीएसपी पी. अभिनंदन ने बताया कि आबकारी विभाग लाइसेंस की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि शराब वैध थी या अवैध। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें