फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी ने थाना मुंशी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाने के एक मुंशी पर गर्भवती महिला पुलिसकर्मी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छुट्टी पर होने के बावजूद उसे ड्यूटी पर बुलाया गया, लेकिन सेहत बिगड़ने की वजह से ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो उसके खिलाफ डीडीआर दर्ज कर दी गई। चिंता की वजह से उसका गर्भपात हो गया। मामले की शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी विंडो पर दी गई है।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी सेक्टर-26 थाने के अंतर्गत बीट बॉक्स में लगी हुई है। गर्भवती होने के कारण उनकी 17 जुलाई को अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद बीट इंचार्ज ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया। तबियत ज्यादा खराब होने के चलते थाना प्रभारी को भी बोला, तो उन्होंने भी कहा छुट्टी कर लो। आरोप है कि इसके बावजूद मुंशी उन्हें थाने में बुलाया, लेकिन सेहत बिगड़ने और ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से थाने नहीं पहुंच सकी। इसकी वजह से मुंशी ने उनके खिलाफ डीडीआर दर्ज कर दी। बार-बार परेशान करने की वजह से सेहत और भी ज्यादा बिगड़ गई। इसके चलते उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और गर्भपात हो गया। वहीं, अब वह गर्भपात को भी झूठा बता रहे हैं। शिकायत में बताया गया है कि मुंशी थाने में लंबे समय से तैनात है। बता दें कि बीते वर्ष एक पुलिसकर्मी ने थाने में आत्महत्या कर ली थी। मुंशी पर उस पुलिसकर्मी को भी प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। उधर, मुंशी को जब इस संबंध में पूछा गया कि उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें