फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी लीव पर हाईकोर्ट का अहम फरमान

Thu, 19 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की एक शिक्षिका को तीसरे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव देने का आदेश देते हुए कहा है कि महिला कर्मचारी तीसरी बार भी छुट्टी की हकदार है।
विज्ञापन


शिक्षिका चित्रा रानी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसने विभाग में मैटरनिटी लीव के लिए आवेदन किया, लेकिन विभाग छुट्टी मंजूर नहीं कर रहा।

उसने एक मामले का हवाला भी दिया था कि हाईकोर्ट पहले भी महिला कर्मचारी को तीसरे मैटरनिटी लीव के लिए हकदार बता चुका है, ऐसे में उसे छुट्टी देने से इनकार करना सरासर गलत है।

जस्टिस दीपक सिब्बल की बेंच ने विभाग को आदेश दिया है कि चित्रा की छुट्टी मंजूर की जाए। इस याचिका का निपटारा तो कर ही दिया है, लेकिन बेंच ने डायरेक्टर एलीमेंटरी एजुकेशन व मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि पहले आदेश होने के बावजूद छुट्टी की अर्जी मंजूर क्यों नहीं की गई और क्यों न उनके खिलाफ अवमानना याचिका चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें