फाजिल्का के सिविल अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया, अबोहर के विधायक और पूर्व प्रतिपक्ष नेता सुनील जाखड़ ने अस्पताल में पहुंच कर मृतकों के परिवारिक सदस्यों के साथ दुख प्रगट किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सड़क हादसे में मरने वाले अध्यापकों के आश्रितों को तरस के आधार पर एक सप्ताह में उनके किसी एक परिवारिक सदस्यों को डीपीआई सेकेंडरी की ओर से नौकरी दी जाएगी।