फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी के सम्मान पर पिता योगराज ने कहा...

Mon, 27 Jan 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह को जैसे ही पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई, उनके पिता और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


योगराज सिंह ने कहा कि उनके बेटे पर ऊपर वाले की कृपा है। उसकी मेहनत आखिरकार रंग लेकर आई है। योगराज के कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले दिनों में उनके बेटे के सितारे और बुलंद होंगे।

करीब दो साल पहले योगराज अपने बेटे की बीमारी को लेकर काफी चिंतित थे। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा कैंसर की जंग जीतकर टीम इंडिया में वापसी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगराज के मुताबिक उनके बेटे ने फ्रांस में फिटनेस पर खासी मेहनत की थी। वह मैदान छोड़ने वालों में से नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें