फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाबालिग बेटी को बचाने की गुहार, पिता ने एसएसपी को सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक पिता ने नाबालिग बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी चंडीगढ़ को लिखित शिकायत दी है। पिता ने गुहार लगाई है कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका शोषण कर रहा है और परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन

पिता के अनुसार उनकी बेटी चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को गलत संगत में डालकर मानसिक रूप से प्रभावित किया, नशे की लत में धकेला और उसका शारीरिक शोषण किया।
जीरो एफआईआर दर्ज कर केस पंजाब को ट्रांसफर
पिता की शिकायत एसएसपी कार्यालय द्वारा मार्क होकर थाना-39 भेजी गई, जहां पुलिस ने 0 एफआईआर दर्ज की। सेक्टर-39 थाना पुलिस के अनुसार मामला पंजाब क्षेत्र के नयागांव से संबंधित होने के चलते केस एसएसपी ऑफिस मोहाली (पंजाब) को जांच हेतु भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें