फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मूसेवाला के पिता बोले- कुछ लोग बेटे को इंडस्ट्री से बाहर करवाना चाहते थे, ये चेहरे बेनकाब होने चाहिए

Thu, 01 Dec 2022 08:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बलकौर सिंह ने कहा कि जिन छह शूटरों को बेटे की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है, उनमें से पांच को तो पता ही नहीं था कि सिद्धू मूसेवाला कौन है? वह तो सिर्फ खरीदे हत्यारे थे। इसमें कोई शक नही हैं कि संगीत इंडस्ट्री के कुछ ऐसे लोग थे, जो सिद्धू मूसेवाला को इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद बलकौर सिंह ने खुलासा किया कि बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को कुछ विरोधी संगीत इंडस्ट्री से बाहर करवाना चाहते थे। यही वजह है कि इन लोगों ने गैंगस्टरों का सहारा लिया। इन सफेदपोश लोगों के चेहरे बेनकाब होने चाहिए। इस संबंध में कुछ नए सबूत पुलिस अधिकारियों को सौंपे हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने असल आरोपियों तक पहुंचने के लिए कुछ समय मांगा है।

विज्ञापन


बलकौर सिंह ने कहा कि जिन छह शूटरों को बेटे की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है, उनमें से पांच को तो पता ही नहीं था कि सिद्धू मूसेवाला कौन है? वह तो सिर्फ खरीदे हत्यारे थे। इसमें कोई शक नही हैं कि संगीत इंडस्ट्री के कुछ ऐसे लोग थे, जो सिद्धू मूसेवाला को इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे। उन्होंने विदेश में बैठे गैंगस्टरों की हत्याकांड में मदद ली है। मास्टरमाइंड कौन है? यह जानने की खातिर हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टरों और शूटरों का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए। 

इस मामले की जांच में अगर एनआईए या किसी और बड़ी एजेंसी की भी मदद की जरूरत है तो सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी दो करोड़ के आसपास टैक्स सरकार को अदा कर रहे हैं। अगर सरकार विदेश में बैठे हत्याकांड से जुड़े लोगों को पकड़ती है तो दो करोड़ का इनाम देने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें