फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पुलिस में हेडकांस्टेबल, बेटों ने बनाया लुटेरा गिरोह

Fri, 07 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
हेडकांस्टेबल के बेटों ने बनाया चेन स्नैचर गिरोह - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पिता पुलिस में हेडकांस्टेबल है लेकिन बेटों ने एक लुटेरा गिरोह बना लिया और लोगों को लूटने लगे। मामला पंजाब के अमृतसर की है, जहां की पुलिस ने एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो सगे भाई इस गिरोह को चला रहे थे।
विज्ञापन


ब्रदर बंधु से पहचाने जाने वाले दोनों भाई हेडकांस्टेबल के बेटे हैं और सिविल लाइन स्थित पुलिस कालोनी में रहते हैं। दोनों ने यह गिरोह जल्द अमीर होने के लिए बनाया था। ये अपने साथियों के साथ पर्यटकों को श्री हरमंदिर साहिब जाते समय ब्रदर ढाबे के आसपास लूटकर फरार हो जाते थे। 

यह गिरोह पर्यटकों को रात ग्यारह बजे के बाद या सुबह तीन बजे से छह बजे तक निशाना बनाते थे, ताकि आसपास संकरी गलियों से भागते समय कोई जल्दी पीछा न कर सके। पर्यटकों को वे तब लूटते थे, जब वह रिक्शा पर बैठकर श्री हरमंदिर साहिब जा रहे होते थे या फिर पैदल लौट रहे होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता थाने में कांस्टेबल, दो बेटे हवालात में 

- फोटो : Demo Pic
सीआईए स्टाफ ने इस गिरोह के चार सदस्यों को 15 सोने की अंगूठियां, 8 मोबाइल और चार बाइक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साजनदीप सिंह व गगनदीप सिंह निवासी सिविल लाइन पुलिस क्वार्टर, अजनाला सेक्टर के गांव औलख निवासी बलजोध सिंह और भला गांव निवासी बलराज सिंह शामिल हैं। एसीपी राजेश कपिलेश बताते हैं कि यह गिरोह वाहन चोरी के साथ-साथ चेन स्नेचिंग और लूटपाट किया करता था। 

पिता थाने में कांस्टेबल, दो बेटे हवालात में 
गगनदीप सिंह और साजनदीप सिंह के पिता सिविल लाइन थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। इत्तफाक की बात है कि दोनों आरोपियों को सिविल लाइन थाने की पुलिस ने रंजीत एवेन्यू स्थित आनंद पार्क से गिरफ्तार किया है। जिस थाने में दोनों को रखा गया, उस थाने के बाहर पिता की तैनाती थी। आरोपियों ने करीब दो दर्जन वारदात कबूल की हैं, पुलिस ब्रदर बंधु से पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें