घर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर
घटना के बाद नगर निगम की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी मृतक राजेश के बड़े बेटे से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को ट्यूबवेल ऑपरेटरों का करार खत्म होने के बाद दूसरा करार नहीं किया गया। वेतन न मिलने और नौकरी को लेकर संशय बने रहने के कारण राजेश को चार दिन पहले हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। राजेश के परिवार में बड़ा बेटा ही है। बताया जा रहा है कि पत्नी साथ नहीं रहती है।
बड़े बेटे को दी जाएगी नौकरी
जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि सभी पार्षदों को एकजुट कर वे नगर निगम की आगामी जनरल हाउस मीटिंग में एक प्रस्ताव लाएंगे। इसके तहत राजेश शर्मा के बड़े बेटे को एक जून से नौकरी पर लगाया जाएगा। बंटी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने मेयर हरप्रीत कौर बबला से अपील की कि इन कर्मचारियों की पेंडिंग सैलरी जल्द से जल्द जारी की जाए।