चंडीगढ़। जिला अदालत ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। इस मामले में सेक्टर-26 थाने में केस दर्ज हुआ था। घटना साल 2022 की है। 12 साल की सौतली बेटी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
दरअसल. सेक्टर-26 थाना पुलिस ने स्नेहालय से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ 27 दिसंबर 2022 को मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने सौतेले पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और सीआरपीसी की धारा 161 के तहत गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चालान दाखिल किया गया।