फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने 11 साल की अपनी ही बेटी को कैद कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पिता को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अगस्त 2022 में उसके खिलाफ चार्ज फ्रेम हुए थे। एडिशन सेशन जज की अदालत में यह ट्रायल चला। सुनवाई के दौरान सामने आया कि सौतेला पिता कई बार इस कुकृत्य को अंजाम दे चुका था।
विज्ञापन

मामले में आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पहले पति से तलाक हो गया था। उसके पास एक बेटी हुई थी। तलाक के बाद उसकी दूसरी शादी आरोपी से हो गई। दूसरी शादी के बाद उनके पास दो बच्चे हुए। पीड़िता के मुताबिक उसका सौतेला पिता कमरे की कुंडी लगाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। अगर वह मना करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 11 मई 2022 को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें