फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को इलाज के लिए ला रहा था PGI, हादसे में दोनों की मौत

Wed, 16 Dec 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग—73 स्थित आईटीबीपी भानू के पास सोमवार रात सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष तेजेश्वर (50) और उनके बेटे अमन (21) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में मरने वाले बाप-बेटे कामी के रहने वाले हैं। पुलिस ने तेजेश्वर के भतीजे प्रमोद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। यूटिलिटि को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रामगढ़ पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार पूर्व ब्लॉक समिति बरवाला चयेरमैन तेजेश्वर की सोमवार रात तबीयत खराब हो गई थी। तेजेश्वर को बेटे अमन, राजकुमार व भतीजे प्रमोद और संजीव ने पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन देर रात हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने तेजेश्वर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


तीनों इलाज के लिए पीजीआई लेकर आ रहे थे। जैसे ही वे आईटीबीपी भानू के नजदीक पहुंचे तो रामगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार यूटिलिटि ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तेजेश्वर व उनका बेटे अमन की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजकुमार, प्रमोद और संजीव कुमार घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत रामगढ़ पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल सेक्टर—6, पंचकूला में भर्ती करवाया।

पिता का इलाज करवाने जा रहा था अमन
अमन को क्या पता था कि वह बीमार पिता की जान बचाने के चक्कर में अपनी ही जान गंवा बैठेगा। इस घटना में रामकुमार के मुंह, कंधे व टांगों पर भी गंभीर चोटें आईं थी। जिनको डॉक्टरों चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

प्रमोद व संजीव को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। तेजेश्वर का बड़ा बेटा राजकुमार पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने तेजेश्वर के भतीजे प्रमोद की शिकायत पर मौके से फरार यूटिलिटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, दोनों शवों का सेक्टर—6, पंचकूला में  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें