फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Sat, 29 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनूड़ /लांडरां (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लांडरां में बाबा बंदा बहादुर मार्ग पर बनूड़ तेपला स्थित गोल्डन ओक पैलेस के नजदीक जबरदस्त हादसा हो गया। इस दौरान कैंटर व कार की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार मोहाली निवासी डेवलपर्स पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गुरिन्द्रबीर सिंह (48) व उसके पिता बलदेव सिंह निवासी फेज-3बी2 मोहाली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दोनों का शुक्रवार को डेराबस्सी स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद उनका मोहाली स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों पिता पुत्र अंबाला की तरफ से मोहाली आ रहे थे। जब वह रात आठ बजे के करीब बनूड़ स्थित गोल्डन ओक पैलेस के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद पिता-पुत्र कार में बुरी तरह से फंस गए, जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीर इकट्ठा हो गए, लेकिन दोनों को कार से नहीं निकाल पाए। इसके बाद उन्होंने तुरंत 108 नंबर फोन किया। एंबुलेंस के स्टाफ ने दोनों को कार से निकाला।  दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक नौजवान गुरिन्द्रबीर सिंह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा 17 साल की लड़की छोड़ गया है। एएसआई राम कृष्ण ने बताया कि कैंटर चालक मौके पर से फरार हो गया है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पिता पुत्र का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें