फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिता-बेटी पर चाकू से हमला, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी में शनिवार शाम एक परिवार पर चाकू से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इसमें 64 वर्षीय दर्शन लाल और उनकी बेटी मोनिका घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी ध्रुव और उसके साथी अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दर्शन लाल के अनुसार विवाद की शुरुआत गली में मौजूद एक कुत्ते को लेकर हुई बहस से हुई। उनका बेटा सुमित और पड़ोसी युवक ध्रुव के बीच कहासुनी हो रही थी। वे बीच-बचाव करने पहुंचे और ध्रुव को समझाकर वहां से हटा दिया। दर्शन लाल का आरोप है कि जाते समय ध्रुव ने धमकी दी कि वह मजा चखाएगा। कुछ देर बाद ध्रुव अपने साथी अमन निवासी मौलीजागरां के साथ वापस आया और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि ध्रुव ने दर्शन लाल के कंधे पर चाकू मारा, जबकि अमन ने मोनिका की पीठ पर वार कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें