मल्होत्रा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और पूर्वांचल समाज के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्वांचल समाज से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह निर्णय समाज के योगदान और विश्वास का सम्मान है। उन्होंने बताया कि गोपाल शुक्ला लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए लगातार पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते आए हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, वरिष्ठ नेता संजीव राणा, प्रकोष्ठों के इंचार्ज शक्ति देवशाली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी शुक्ला को बधाई दी।