फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से 3 दिन पहले उजड़ा परिवार, मां-बेटा-बेटी की मौत, हाल देख नहीं पाओगे

Mon, 16 Oct 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
टैंक में डूबे मां, बेटा और बेटी
विज्ञापन
दीवाली से तीन दिन पहले ही परिवार उजड़ गया और मातम छा गया। मां, बेटा और बेटी की मौत हो गई, वहीं शवों का हाल देखकर व्यक्ति की चींख निकल गई। हादसा हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ। गांव खाराखेड़ी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक महिला अपनी 10 माह की बच्ची और चार साल के बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में डिग्गी में डूब गई, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं काम करके उसी रास्ते से लौट रहे पति और उसके भाई ने तीनों के शव को पानी में पड़ा देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों के शव को सामान्य अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार सुबह चिकित्सकों का एक बोर्ड तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करेगा। गांव खाराखेड़ी निवासी सुमन पत्नी राजपाल गांव में स्थित अपनी ढाणी में रहती थी।

परिजनों की मानें तो रविवार देर शाम सुमन अपनी 10 महीने की बेटी सीमा को ढाणी के सामने बनी पानी की डिग्गी के पास नहलाने के लिए गई। राजपाल के भाई तेलुराम ने बताया कि इस दौरान सुमन के हाथ से उसकी बेटी छिटक कर डिग्गी में जा गिरी। बच्ची को बचाने के लिए जब वह डिग्गी में उतरी, तो खुद को भी संभाल नहीं पाई। इसी दौरान उसका चार साल का बेटा रजत भी डिग्गी में उतर गया। इसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय महिला का पति बाहर गया हुआ था

टैंक में डूबे मां, बेटा और बेटी
हादसे के समय सुमन का पति राजपाल अपने भाई तेलुराम के साथ किसी काम से ढाणी से दूर अग्रोहा मेडिकल गया हुआ था। जब वो घर पर लौटा तो उसने डिग्गी में तीनों के शवों को पड़ा देखकर शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही अनेक ग्रामीण फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सदर पुलिस की एक टीम ने मृतकों के परिजनों से भी बातचीत कर सारे मामले की जानकारी ली। अब सोमवार सुबह तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करेगा।

गांव खाराखेड़ी में एक महिला और उसके दो बच्चों की डिग्गी में डूबकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ और बता सकेंगे।
- बिमला देवी, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें