फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 230 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 09 Apr 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर वीरवार को वोट डाले जाएंगे। बुधवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 16 मई को होगी। 2009 के चुनाव में 67.48 फीसदी मतदान हुआ था। हरियाणा के 1.60 करोड़ मतदाता प्रदेश के 230 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 219 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल 16244 मतदान केंद्र

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि मतदान में करीब 82000 कर्मचारी, अधिकारी लगाए गए हैं जबकि करीब 65000 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। प्रदेश में कुल 16244 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3043 अति संवेदनशील, 2976 संवेदनशील और 132 क्रिटिकल हैं। मतदान के लिए करीब 18000 ईवीएम के कंट्रोल यूनिट और 32000 बैलेट यूनिट प्रयोग में लाई जा रही हैं।

वोटिंग को इंटरनेट पर देख सकेंगे मतदाता

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 1000 मतदान केंद्रों पर होने वाली वोटिंग को इंटरनेट के जरिए देखा जा सकेगा। इसे वेबकास्टिंग का नाम दिया गया है। करीब पांच हजार मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके। उन्होंने बताया कि हालांकि मतदाताओं के घर पर फोटोयुक्त स्लिप भिजवा दी गई है। यदि किसी को नहीं मिली हो तो वह अन्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्यों के साथ लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

किसी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते तो दबाएं नोटा

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अगर कोई मतदाता किसी उम्मीदवार को वोट नहीं डालना चाहता तो वह ईवीएम के बैलेट यूनिट की आखिरी बटन नोटा को दबा सकता है। इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों से किसी को भी नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें