फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर किसान, मंडी में सब्जियां-फल न पहुंचने से खुद भी सह रहे आर्थिक नुकसान 

Thu, 03 Dec 2020 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
सब्जी मंडी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नए कृषि कानून रद्द कराने के लिए आंदोलन कर रहे किसान अब आर्थिक नुकसान सहने का भी मन बना चुके हैं। आंदोलन में हरियाणा के कई ऐसे किसान शामिल हैं, जो फल और सब्जियों की खेती करते हैं। जीटी रोड खुला होने पर चंद दिन पहले तक आसानी से उनकी सब्जियां और फल दिल्ली की मंडियों में पहुंच रहे थे।

विज्ञापन

अब किसान आंदोलन की वजह से जीटी रोड बंद है, इसलिए सब्जियां व फल दिल्ली की आजादपुर और अन्य मंडियों में नहीं पहुंच पा रहे। इससे किसानों को बड़ी वित्तीय चपत लगने का अंदेशा है, बावजूद इसके वे आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 


किसान और बागवान फल, सब्जियां बाजार व मंडियों में पहुंचाने के लिए व्यवस्था तो कर आए थे, लेकिन न तो पहले की तरह परिवहन सुविधा मिल रही न ही रोड खुले हैं। लिंक रोड से जाने का बड़े व छोटे वाहन चालक कम रिस्क ले रहे हैं। अब इस स्टॉक को बहुत कम दामों में स्थानीय बाजार में बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी आढ़ती भरत सचदेवा ने बताया कि फल, सब्जियां दिल्ली व अन्य बाजार में लिंक रोड से भेजी जा रही हैं। इसके लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। पहले की तुलना अधिक प्रयास करने पड़ रहे हैं।

किसी को तंग करना हमारा मकसद नहीं : बैंस
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस व किसान नेता कर्म सिंह मथाना ने कहा कि आंदोलन से किसी को तंग करना हमारा मकसद नहीं है। लड़ाई कृषि विरोधी कानूनों को वापस कराने की है। एक हफ्ते से देश का सबसे बड़ा हाईवे जीटी रोड बंद है, लेकिन केंद्र किसानों की मांगें मानने को तैयार नहीं है। अब फल व सब्जियों के वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से ले जाया जा रहा है।

सब्जियों की आवक 25 से 50 फीसदी प्रभावित
किसानों के आंदोलन से दिल्ली की प्रमुख मंडियों में सब्जियों की आवक 25 से 50 फीसदी तक प्रभावित हुई है। एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर में सब्जियों की आवक में 50 फीसदी तक कमी आई है। वहीं आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के गुरुवार से हड़ताल पर जाने के एलान के बाद मंडियों में सब्जियों की आवक और प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें