फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुख्यमंत्री की रैली से पहले किसानों को रोका, मजीठा के रास्तों पर सख्त पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कस्बा मजीठा में आयोजित धन्यवाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री से किसानी मुद्दों पर सवाल पूछने का एलान करने वाले किसान मजदूर संघर्ष कमेटी व संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रैली से पहले ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। मजीठा आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रैली से एक दिन पहले ही मोर्चा के कई प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बावजूद रविवार को विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल और मजीठा की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और रैली स्थल से कई किलोमीटर दूर बैरिकेडिंग कर आगे नहीं बढ़ने दिया। कुछ स्थानों पर किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की कोशिश भी हुई, हालांकि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। रोके गए किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें