फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले भाजपा नेताओं को नोटिस भेजे

Sun, 03 Jan 2021 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह-इंचार्ज व दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने शनिवार को मोगा में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बताया कि किसानों ने अब भाजपा के नेताओं को उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कानूनी नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी इसमें किसानों को कानूनी सहायता और सलाह मुहैया करवा रही है। इस कड़ी में पहले 3 लीगल नोटिस किसानों द्वारा गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को भेज दिए गए हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि 20 से ज्यादा बीजेपी नेताओं ने कथित तौर पर किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह, बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि किसानों ने मोदी सरकार से मदद की अपील की जिसके बदले उनके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडा, दलाल और चीन-पाकिस्तान का एजेंट बताया। 

आढ़तियों ने किसानों का साथ देकर ‘नाखून-मांस का रिश्ता’ निभाया : राघव चड्ढा

पंजाब दौरे पर आए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह-इंचार्ज और दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने फिरोजपुर में आढ़तियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से बदले की भावना से आयकर विभाग से छापे मरवाए गए थे।

राघव चड्ढा ने पंजाब आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष और मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन विजय कालड़ा और सीनियर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़ के साथ उनके घर जाकर मुलाकात की। राघव चड्ढा ने कहा कि आज जब पंजाब और देश का किसान केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ाके की सर्दी में सड़कों पर आंदोलन कर रहा है उसी समय पंजाब के आढ़तियों ने अपने ‘नाखून-मांस के रिश्ते’ को निभाते हुए किसानों का समर्थन किया। ऐसे समय में केंद्र सरकार आढ़तियों को डराने धमकाने के लिए आयकर विभाग की टीमों द्वारा छापे मरवा रही है। चड्ढा ने कालड़ा को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें