फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः हरियाणा के तीन जिलों में टेलीकॉम सेवाएं बंद, आज शाम 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

Wed, 27 Jan 2021 11:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसानों का आंदोलन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ। कई जगह किसान और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली के साथ लगते 3 जिलों सोनीपत, पलवल और झज्जर में टेलीकॉम सर्विस बंद कर दी है। इसके लिए हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक इन तीनों जिलों में इंटरनेट सर्विस व सभी एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी, केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेंगी। आज शाम 5 बजे तक सर्विस बंद की गई हैं। अफवाहों और गलत सूचना के फैलने को रोकने के लिए सर्विस बंद की गई है। हरियाणा सरकार ने आज प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय आज दिल्ली में किसान आंदोलन की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।



स्कूल भी बंद रहेंगे
हरियाणा सरकार ने 27 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय आज दिल्ली में किसान आंदोलन की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें