चंडीगढ़ में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने में पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजावन किसान एकता चंडीगढ़ बीकेयू चढ़ूनी और टिकैत के पदाधिकारियों के अलावा सभी चौकों पर किसानी झंडा लिए समर्थक भी पहुंचे।
लखीमपुर खीरी की घटना पर पूरे देश में किसानों का गुस्सा बरकरार है। चंडीगढ़ में मंगलवार को किसानों और उनके समर्थकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने में पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजावन किसान एकता चंडीगढ़ बीकेयू चढ़ूनी और टिकैत के पदाधिकारियों के अलावा सभी चौकों पर किसानी झंडा लिए समर्थक भी पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस भी धरना स्थल पर तैनात है। सभी किसान नेताओं और समर्थकों ने केंद्र और यूपी सरकार के विरोध में नारे लगाए।
धरने के बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेगा। पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए। दोषियों पर कार्रवाई हो। इस दौरान प्रोफेसर मंजीत सिंह, सतनाम सिंह टांडा, बाबा गुर दियाल, बाबा साधु सिंह, कुलदीप कुंडू टिकैत ग्रुप, जसविंदर कौर, सर्वेश यादव, गुरप्रीत सिंह सोमल और शरण जीत सिंह सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।