फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा उम्मीदवारों के घरों के बाहर किसानों ने दिए धरने, लुधियाना में बिट्टू का घर ढूंढते रहे संगठन

Tue, 28 May 2024 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर जो किसानों का धरना चल रहा है, वहीं से कॉल दी गई है। पुलिस ने तीन किसान पकड़े हैं। उन युवकों को छुड़वाने के लिए आज ये धरने भाजपा उम्मीदवारों के घरों के बाहर दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
लुधियाना में धरने पर बैठे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार को किसान संगठनों ने पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया। लुधियाना में सांसद बिट्टू की कोठी का घेराव नहीं हो सका। क्योंकि किसानों को यह ही पता नहीं चल पाया कि सांसद बिट्टू रह कहां रहे है। 
विज्ञापन


सरकारी कोठी खाली करने के बाद भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू कभीं भाजपा दफ्तर तो कभी किसी के दफ्तर में रह रहे है। सांसद बिट्टू के घर का पता नहीं चलने पर किसान संगठन भाजपा दफ्तर दुगरी पहुंचे और उसके बाहर ही धरना लगा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी। भाजपा प्रत्याशियों का विरोध पूरी तरह से जारी रहेगा।

धरना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर जो किसानों का धरना चल रहा है, वहीं से कॉल दी गई है। पुलिस ने तीन किसान पकड़े हैं। उन युवकों को छुड़वाने के लिए आज ये धरने भाजपा उम्मीदवारों के घरों के बाहर दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें