फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाना सिद्धू के हक में आए किसान, सीएम आवास के सामने रोष जताने जा रहे थे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 03 Feb 2024 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

संगरूर में शनिवार को भाना सिद्धू के हक में किसान और नौजवान संगठनों ने सीएम आवास के सामने प्रदर्शन का एलान किया था। जब वे सीएम आवास के सामने रोष जताने जा रहे थे, तभी छाजली पुलिस ने 50 किसानों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
सुनाम में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने रोष प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के करीब 50 किसानों को पुलिस ने महिलां चौक गांव में रोककर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए किसानों को पुलिस छाजली थाने में ले गई है। 
विज्ञापन


इस आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के जिला नेता रण सिंह चट्ठा कर रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने किसान नेताओं के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए। इससे पहले रण सिंह ने कहा कि सरकार के इशारे पर उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें