फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जियो और रिलायंस के चार टावरों की बिजली काटी, कहा- कनेक्शन जोड़े तो कुछ बड़ा करेंगे

Sun, 27 Dec 2020 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर पिछले 50 दिन से धरना लगाकर बैठे किसान संगठनों ने शनिवार को मलिकपुर में 4 टावरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी के नेतृत्व में किसानों ने सबसे पहले डीसी दफ्तर के सामने बुड्डा नगर के जियो टावर का कनेक्शन काटा। 

विज्ञापन


उसके बाद मलिकपुर फोकल प्वाइंट स्थित रिलायंस के टावर को बंद किया, फिर सदर थाने के पास स्थित जियो के टावर और छोटी नहर के पास लगे एक जियो के एक और टावर का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद किसानों ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे स्थित नरोट मेहरा पुली पर जियो डिजिटल लाइफ शोरूम बंद करवा दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

‘कनेक्शन जोड़े तो कुछ बड़ा करेंगे’
किसान नेता जसवंत सिंह कोठी ने कहा कि जिन टॉवरों के कनेक्शन काटे गए हैं। उनके बाहर किसानों ने पक्के नाके लगाए है। कंपनियों ने इन टावरों के कनेक्शन जोड़े तो वह बड़ा फैसला ले सकते हैं। वे दिन रात टावरों की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कंपनी वाले टावरों के कनेक्शन न जोड़ पाएं। किसान नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान ही नहीं बल्कि अलग-अलग वर्गों के लोग उनके हक में उतरे हैं। 
विज्ञापन


मोदी सरकार इस बिल को वापस लेने के बजाय किसानों के संघर्ष को आतंकवाद का नाम दे रही है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उनके साथ करमजीत सिंह भोआ, मक्खन सिंह, हरमन सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह कोठी, राम सिंह, अमन, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, भूपिंदरगिल और शिव कुमार मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक के ओएसडी ने जियो टावर पर लगाया ताला
खन्ना हलके के कांग्रेस के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के ओएसडी गुरमुख सिंह चहल ने उनके गांव रतनहेंड़ी में लगे जियो कंपनी के टावर पर गांव वालों के साथ मिलकर ताला लगा दिया। जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपील कर रहे हैं कि किसी भी टावर या निजी कंपनी को नुकसान ना पहुंचाया जाए। वहीं गुरमुख सिंह चहल का कहना है कि उन्होंने किसी भी टावर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। केवल ताला लगाकर रोष व्यक्त किया है। नुकसान जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें