फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमृतसर में किसानों की फसल नष्ट, एसजीपीसी और ट्रस्ट पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। 31 दिसंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल ट्रस्ट वल्ला ने अमृतसर के गांव खानकोट के किसानों बाज सिंह और वजिंदर सिंह की लगभग 10 एकड़ गेहूं और मटर की फसल नष्ट कर दी। किसानों का आरोप है कि ट्रस्ट ने अपनी टास्क फोर्स और ट्रैक्टरों के माध्यम से जबरदस्ती जमीन पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों का कहना है कि वे पिछले 60 साल से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और उनके पिता के नाम पर ट्यूबवेल कनेक्शन भी कार्यरत है। यह जमीन अमृतसर मेहता रोड पर ट्रस्ट के सामने स्थित है। किसानों के अनुसार, 10 साल पहले भी इसी तरह फसलें नष्ट की गई थीं, जिस पर कोर्ट ने ट्रस्ट को 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इस फैसले के खिलाफ ट्रस्ट ने अपील की थी, जो हाई कोर्ट में लंबित है।
किसान नेताओं ने कहा कि एसजीपीसी और ट्रस्ट ने पहले भी इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी और अब फिर से किसानों की फसल बर्बाद कर दी। पीड़ित किसानों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन एक हफ्ते बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, पुलिस लगातार किसानों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने मौके पर जाकर फसलों की बर्बादी का जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ज़िला प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रस्ट और एसजीपीसी के अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कदम उठाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें