फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में किसानों को मिल रहा ब्याज मुक्त लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल किसानों को दिया जा रहा लगभग छह हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण
विज्ञापन

सहकारी बैंक की ओर से सालाना प्रदेश के पांच लाख किसानों को मिल रहा फायदा
चंडीगढ़। हरियाणा में कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरियाणा राज्य सहकारी शीर्ष बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) की ओर से पैक्स सदस्यों को इंटरेस्ट फ्री (ब्याज मुक्त) लोन दिया जा रहा है। इससे सालाना लगभग पांच लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। हरको बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने राज्य के सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के महाप्रबंधकों के साथ इस संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में जानकारी दी गई कि पैक्स सदस्यों को सात प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जा रहा है और किसानों को एक लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। इस प्रकार, हर साल लगभग छह हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण किसानों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें