फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किसान मजदूर मोर्चा का प्रदर्शन, पूरे पंजाब में फूंके पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। किसान मजदूर मोर्चा ने किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे पंजाब में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न जिलों में सरकार और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए। मोर्चा ने पंजाब सरकार पर गैर-कानूनी और गैर-लोकतांत्रिक तरीके से किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि संगरूर में आंदोलन समाप्त होने के बाद भी किसानों और मजदूरों पर लाठीचार्ज किया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने बताया कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर सहित करीब 15 नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा बीकेयू एकता आजाद के 23 सदस्यों को संगरूर जेल, जबकि वरिष्ठ नेता दिलबाग सिंह हरिगढ़ और जसविंदर सिंह लोंगोवाल को पटियाला जेल भेजा गया है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार शाम तक सभी नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो 20 जनवरी से संगरूर और अमृतसर के एसएसपी कार्यालयों के सामने धरने शुरू किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, मानसा, मोगा, फिरोजपुर, मोहाली सहित सैकड़ों गांवों और ब्लॉकों में हुआ। वहीं हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में भी पुतले फूंके गए। मोर्चा ने आम आदमी पार्टी को बड़े जनआंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें