फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर डटे किसान, कई ट्रेनों के रूट बदले

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर डटे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बादल सरकार के खिलाफ किसान संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में चल रहे धरने के सातवें दिन हजारों किसानों और महिलाओं ने अमृतसर दिल्ली मुख्य रेल मार्ग जाम कर दिया। शाम लगभग चार बजे भंडारी पुल के पास लगाए इस जाम से दिल्ली जाने वाले सभी ट्रेन लेट हो गईं।
विज्ञापन


किसानों के राज्य अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, सविंदर सिंह रताला, सरवन सिंह पंधेर, जागीर कौर कलेर घुमान ने केंद्र और बादल सरकार की नीतियों को कारपोरेट घरानों के पक्ष में और किसान व मजदूर विरोधी बताया। देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।

किसानों के धरने के कारण रविवार को हीराकुंड एक्सप्रेस (18508), गोल्डन टेंपल मेल (12904), अमृतसर-हावड़ा (13050), अमृतसर हावड़ा (13006), अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस (14632) को वाया तरनतारन रवाना किया गया। सोमवार को अमृतसर नांदेड़ साहिब (12716), दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (12358), आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पश्चिम एक्सप्रेस (12926), अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस (11058) ट्रेन वाया तरनतारन ही रवाना होंगी। वाया तरनतारन जाने वाली ट्रेन ब्यास रेलवे स्टेशन तक डीजल से चलेंगी। इस ट्रैक पर विद्युतकरण नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें