किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
- फोटो : संवाद
एमएसपी की गारंटी पर सभी मंत्रालयों के साथ भी विचार विमर्श
सुबह 12 बजे शुरू हुई बैठक 4 बजे खत्म हुई है। हितधारकों के सुझाव लेने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूर्ण चंद्र किशन को जिम्मेदारी दी है। साथ ही एमएसपी की गारंटी पर सभी मंत्रालयों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि किसानों के साथ बहुत ही अच्छे माहौल में बैठक हुई है। पिछली बैठक में किसानों ने एमएसपी को लेकर सरकार के साथ एक डाटा शेयर किया था, जिसके जरिये वह एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि इस पर और अधिक स्टडी की जरूरत है। अगर एमएसपी लागू होती है तो यह देश भर के लोगों के लिए बनेगा, इसलिए देश के सभी हितधारकों के इस पर सुझाव जरूरी है। यही कारण है कि सभी देशभर के किसान संगठनों, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों और व्यापारियों, निर्यातकों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सहित अन्य हितधारकों के सुझाव लिए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र ने समय मांगा है।
यह भी पढ़ें: भिंडरावाला विवाद: पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच एसजीपीसी अध्यक्ष का बड़ा बयान, हरजिंदर सिंह धामी ने कह दी ये बात
शंभू बॉर्डर पर वाटर कैनन गाड़ी
- फोटो : संवाद
ये किसान नेता भी गिरफ्तार
सुखविंदर कौर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर कौर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं भाकियू एकता आजाद के दिलबाग सिंह हरिगढ़ और बीकेएमयू के दिलबाग सिंह गिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंधेर के बाद शंभू मोर्चे को संभाल रहे किसान नेता बलवंत सिंह ब्रह्मामके शॉल से अपने मुंह को ढककर किसी के साथ मोटर साइकिल पर बैठ कर शंभू मोर्चे से निकल गए हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्र-किसानों के बीच बैठक फिर बेनतीजा : चार मई को दोबारा होगी मीटिंग, केंद्र ने नियुक्त किया सेक्रेटरी लेवल का अधिकारी
कई किसान भी मोर्चे से जाने लगे
- फोटो : संवाद
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र का यह विचार है कि एमएसपी की गारंटी से समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सरकार ने उनसे समय मांगा है। मंत्रियों का कहना था कि वे आगे भी किसानों के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं, जिस कारण वह समय देने के लिए तैयार हो गए। अब देखना होगा कि अगली बैठक में सरकार की तरफ से हितधारकों के सुझावों के बाद एमएसपी के मसले को लेकर किस तरह की रिपोर्ट पेश की जाती है।
संबंधित वीडियो