फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाया

Mon, 13 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। नजदीकी गांव बडवर के किसान जगजीत सिंह ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। बडवर निवासी रसविंदर सिंह (22) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जगजीत सिंह पर बैंक और आढ़तियों का कर्ज था।
विज्ञापन


उन्होंने कर्ज मुक्त होने के लिए काफी यत्न किए लेकिन बात नहीं बनीं। इसके कारण पिता मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे थे। काफी कोशिक कर उन्होंने कर्ज की मूल राशि तो लगभग अदा कर दी थी लेकिन ब्याज से मुक्त नहीं हो पा रहे थे। इसी कारण ब्याज पर ब्याज पड़ने लगा था।
कर्ज के कारण पूरा परिवार परेशानी में था और पिता मायूस और हताश  थे। कर्ज की परेशानी के चलते घर के एक कमरे में कुंडी लगा ली और पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


थाना धनौला के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक किसान जगजीत सिंह के बेटे रसविंदर सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें