बरनाला। नजदीकी गांव बडवर के किसान जगजीत सिंह ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। बडवर निवासी रसविंदर सिंह (22) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जगजीत सिंह पर बैंक और आढ़तियों का कर्ज था।
उन्होंने कर्ज मुक्त होने के लिए काफी यत्न किए लेकिन बात नहीं बनीं। इसके कारण पिता मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे थे। काफी कोशिक कर उन्होंने कर्ज की मूल राशि तो लगभग अदा कर दी थी लेकिन ब्याज से मुक्त नहीं हो पा रहे थे। इसी कारण ब्याज पर ब्याज पड़ने लगा था।
कर्ज के कारण पूरा परिवार परेशानी में था और पिता मायूस और हताश थे। कर्ज की परेशानी के चलते घर के एक कमरे में कुंडी लगा ली और पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
थाना धनौला के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक किसान जगजीत सिंह के बेटे रसविंदर सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।