फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा- पंजाब के किसानों को नासमझ न समझें कैप्टन और सुखबीर बादल

Sat, 26 Sep 2020 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री और शिअद की ओर से कृषि विधेयकों के बारे में की जा रही बयानबाजी पर किसान संगठनों को सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल पंजाब के किसान को नासमझ न समझें।  वे अब दोनों की राजनीति को समझ चुके हैं।

विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने 2017 में सूबे का नेतृत्व बड़ी उम्मीदों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंपा था लेकिन अब तक मुख्यमंत्री किसी एक भी वर्ग की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने धोखा करने में गुरु साहिब को भी नहीं बख्शा, क्योंकि तख्त श्री दमदमा साहिब को हाजिर-नाजिर मानते हुए श्री गुटका साहिब की कसम खाकर किए वादे भी नहीं पूरे किए। 

भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल की तरह अमरिंदर सिंह भी ‘डबल गेम’ खेलकर पंजाबियों खास कर किसानों को धोखे में रख रहे हैं। हाईपावर समिति के दौरान इन कृषि विधेयकों को चुपचाप सहमति और मोंटेक सिंह आहलुवालिया समिति का गठन जैसे फैसले अमरिंदर सरकार के दोहरेपन को दिखाते हैं। 
विज्ञापन


बादल परिवार पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन की तरह सुखबीर बादल भी पंजाब की जनता को नासमझ मानकर बयानबाजी कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि बादल परिवार मोदी का एजेंट बन कर रह गया है, क्योंकि ‘शाही परिवार’ की तरह बादलों के परिवार की कई कमजोरियां मोदी की अलमारी में पड़ीं हैं।

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें